राजद के प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानन्द सिंह का सभी जिलाध्यक्षों / जिला के प्रधान महासचिवों / पार्टी के सभी साथियों के लिए पत्र।

राजद के प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानन्द सिंह ने  सभी जिलाध्यक्षों , जिला के प्रधान महासचिवों , पार्टी के सभी  साथियों के लिए पत्र भेजा।



केन्द्र सरकार द्वारा गत दिनों संसद में पारित किसान विरोधी कृषि बिल का राष्ट्रीय जनता दल द्वारा विरोध करने का निर्णय लिया गया है। इस बिल के विरोध स्वरूप आगामी 25 सितम्बर, 2020 को सभी जिला मुख्यालयों पर पूर्वाह्न 11ः30 बजे प्रदर्शन किया जायेगा।बिहार में 2006 में हीं एमएसपी बंद कर देने से थोक गल्ला बिक्री पर सरकार का एकाधिकार हो स्थापित हो गया जिसका परिणाम यह हुआ कि बिहार सरकार के कुल खाद्यान लक्ष्य का 1 प्रतिशत भी खाद्यान की खरीद नहीं हो सका। यदि एमएसपी एक्ट में संशोधन से किसानों को लाभ मिलता तो बिहार के किसानों की सम्पन्नता दिखाई पड़ती। जबकि 2006 के बाद बिहार के किसानों की स्थिति काफी बदतर हो गई है। किसान और कृषि कार्य से जुड़े मजदूर गांव छोड़कर बड़ी संख्या में रोजी-रोटी की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। 

मित्रों यह गावों के अस्तित्व का जंग है। इनके अस्तित्व को बचाने के लिए पूरी मजबूती के साथ हमें इस जंग को लड़ना है। अन्यथा गांवों के अस्तित्व पर हीं प्रश्नचिन्ह खड़ा हो जायेगा। हम भी उसी के अंग हैं। इसलिए किसान  मजदूर और गांव की लड़ाई राजद की लड़ाई है। यह लड़ाई गांवों को बचाने और खेत-खलिहानों के साथ गांवों में खुशहाली लौटाने की लड़ाई है। गांधी दर्शन का मूल भावना भी गांव की खुशहाली है, जिसे वे सर्वोच्च प्राथमिकता देते थे। राजद की स्पष्ट मान्यता है कि गांव के किसानों, मजदूरों को खुशहाल रखकर हीं देश में खुशहाली को सार्थक किया जा सकता है।  

कार्यक्रम को प्रभावशाली बनाने के लिए जिला कार्यकारिणी के साथ हीं जिला के सभी माननीय विधायकों, पूर्व विधायकों, सांसदों, पूर्व सांसदों, विधान पार्षदों, पूर्व विधान पार्षदों विगत चुनाव में दल के प्रत्याशियों, सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, प्रखंड अध्यक्षों सहित जिला के सभी वरीष्ठ साथियों के साथ विमर्श कर कार्यक्रम की रूप रेखा को अन्तिम रूप देंगे। पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के सभी साथी इस कार्यक्रम को प्रभावकारी ढंग से सफल बनाने में सक्रिय रूप से भाग लेंगे।   कार्यक्रम के पश्चात कार्यक्रम की तस्वीरें, विडयोग्राफी एवं सामचार पत्रों में छपी खबरों का कतरन राज्य कार्यालय को निश्चित रूप से भेजने का कष्ट करेंगे।


                      (जगदानन्द सिंह)

                        प्रदेश अध्यक्ष

                 राष्ट्रीय जनता दल, बिहार

सोशल मीडिया के सौजन्य से।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

46 लाख रुपए की लागत से पथ निर्माण का कार्य शुभारंभ

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या पर सोशल मीडिया में मचा हड़कम्प, फैंस कर रहे न्याय की मांग।

लोगों का निःशुल्क इलाज करने वाले बीएचयू के जाने-माने कार्डियोथोरेसिक सर्जन पद्म श्री डॉ. टी.के. लहरी (डॉ तपन कुमार लहरी)