संदेश

मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में शुरू हुआ कोविड-19 टीकाकरण एसडीएम बोली लोगों को जागरूक होने की जरूरत

चित्र
 मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में शुरू हुआ कोविड-19 टीकाकरण एसडीएम बोली लोगों को जागरूक होने की जरूरत जीपी सोनी कैमुर       शनिवार को अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में कोविड-19 टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक प्रारंभ किया गया जिसमें अस्पताल की महिला कर्मचारियों को पहले टीका लगाया गया। बताते चलें कि मोहनिया सहित कैमूर में कुल आठ सेंटरों पर कोरोनावायरस टीकाकरण का काम शनिवार को शुरू किया गया जिसमें मोहनिया के एक निजी अस्पताल रीना देवी मेमोरियल हॉस्पिटल सहित कुल 7 सरकारी केंद्र भी शामिल हैं। हर केंद्र पर लगभग सौ लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था, मोहनिया में कोरोना वेक्सिनेशन की शुरुआत मोहनिया एसडीएम अमृता बेंस ने किया। तो वही भभुआ में कैमूर जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने किया। वही मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में टीकाकरण अभियान को लेकर अस्पताल प्रशासन भी काफी सजग दिखा थर्ड फ्लोर पर आम लोगों के आने जाने की मनाही की गई थी जिससे वैक्सीनेशन का कार्य बाधित ना हो वहीं महिलाओं को मास्क लगाकर कतार में प्रतीक्षा करने को कहा गया था  इसके अलावा टीकाकरण कराने वाले लोगों का पहले आईडी प्रूफ चेक करने...
चित्र
चित्र

लॉकडाउन में भी मालामाल हुए अम्बानी, हर घंटे कमाए 90 करोड़ रुपए

चित्र
हुरून इंडिया और आईआईएफएल  वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड ने अपनी रिपोर्ट में मुकेश अंबानी के कमाई को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। रिपोर्ट के अनुसार मुकेश अंबानी की कुल आय इस समय 6,58,400 करोड़ रूपए है। पिछले 12 महीनों में उनकी कुल संपत्ति में 73% की बढ़ोतरी हुई है।रिपोर्ट के मुताबिक अंबानी ने लॉकडाउन के दौरान यानी मार्च से अगस्त तक के बीच में हर घंटे 90 करोड़ के हिसाब से कमाई की है।

टिकटॉक डाउनलोड करने पर ट्रंप द्वारा लगाये गए बैन के आदेश को जज ने अस्थाई रूप से रोका

चित्र
एक अमेरिकी न्यायधीश ने ट्रंप सरकार द्वारा ऐप्पल-गूगल से चीनी विडियो-शेयरिंग ऐप्प टिकटॉक को डॉउनलोड करने पर लगाये गए प्रतिबंध के आदेश पर अस्थाई रोक लगा दी है ।हांलाकि, न्यायधीश ने वाणिज्य विभाग के 12 नवंबर से प्रभावी अन्य प्रतिबंधों पर रोक लगाने से इनकार किया है जिससे अमेरिका में ऐप्प का इस्तेमाल प्रभावित होने की बात कही गई थी।

जैक मा को पछाड़ कर बोतलबंद पानी की कंपनी के फाउंडर बने चीन के सबसे अमीर शख्स

चित्र
बतौर ब्लूमबर्ग , बोतलबंद पानी की चीनी कंपनी नोंगफू स्प्रिंग के फाउंडर जोंग शैनशैन अलीबाबा के सह -संस्थापक जैक मा ($56.7 अरब) को पछाड़कर चीन की सबसे अमीर शख्स बन गए हैं । शैनशैन की कुल नेटवर्थ बढ़कर $58.7 अरब हो गयी है । गौरतलब है कि शैनशैन अब मुकेश अंबानी  ($85.2 अरब) के बाद एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी की स्थापना।

चित्र
 #योगी_हैं_तो_मुमकिन_है। उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी की स्थापना। उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी की स्थापना पर फिल्मी कलाकारों में हर्ष व्याप्त है। जहां एक ओर लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास में फ़िल्म बन्धु की बैठक में उदित नारायण, राजू श्रीवास्तव, अनूप जलोटा, कैलाश खेर व अशोक पंडित आदि उपस्थित रहे, वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अनुपम खेर,परेश रावल, सतीश कौशिक तथा अन्य हस्तियों ने माननीय मुख्यमंत्री जी को बधाई दी है। माननीय मुख्यमंत्री जी ने सभी को सम्मानित किया। इस अवसर पर गायक उदित नारायण ने महाराज के लिए एक गाना भी गाया। सोशल मीडिया के सौजन्य से।

राजद के प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानन्द सिंह का सभी जिलाध्यक्षों / जिला के प्रधान महासचिवों / पार्टी के सभी साथियों के लिए पत्र।

चित्र
राजद के प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानन्द सिंह ने  सभी जिलाध्यक्षों , जिला के प्रधान महासचिवों , पार्टी के सभी  साथियों के लिए पत्र भेजा। केन्द्र सरकार द्वारा गत दिनों संसद में पारित किसान विरोधी कृषि बिल का राष्ट्रीय जनता दल द्वारा विरोध करने का निर्णय लिया गया है। इस बिल के विरोध स्वरूप आगामी 25 सितम्बर, 2020 को सभी जिला मुख्यालयों पर पूर्वाह्न 11ः30 बजे प्रदर्शन किया जायेगा।बिहार में 2006 में हीं एमएसपी बंद कर देने से थोक गल्ला बिक्री पर सरकार का एकाधिकार हो स्थापित हो गया जिसका परिणाम यह हुआ कि बिहार सरकार के कुल खाद्यान लक्ष्य का 1 प्रतिशत भी खाद्यान की खरीद नहीं हो सका। यदि एमएसपी एक्ट में संशोधन से किसानों को लाभ मिलता तो बिहार के किसानों की सम्पन्नता दिखाई पड़ती। जबकि 2006 के बाद बिहार के किसानों की स्थिति काफी बदतर हो गई है। किसान और कृषि कार्य से जुड़े मजदूर गांव छोड़कर बड़ी संख्या में रोजी-रोटी की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं।  मित्रों यह गावों के अस्तित्व का जंग है। इनके अस्तित्व को बचाने के लिए पूरी मजबूती के साथ हमें इस जंग को लड़ना है। अन...

सदर अस्पताल भभुआ

चित्र
सदर अस्पताल भभुआ में जब एक आम जनता अपने पेसेंट को सिरियस हालत में उपचार कराने के लिए जाता है,तो वहाँ डॉक्टर से मुलाकात करना भग्वान से मुलाकात के बराबर है, वहाँ के तैनात गार्ड से कोई अपना फरियाद सुनाता है तो,उसे अपमानित कर के भगा दिया जाता है,यही ब्यवस्था है बिहार सरकार के लचर स्वास्थ विभाग का।

अमृसा बैंस बनी मोहनिया कि नई SDM

चित्र
कैमूर के मोहनिया अनुमण्डल कि नया एसडीम अमृसा बैंस ।

एक बिहारी सब पे भारी, साबित करता है ये क्वारंटीन का ठप्पा, .. दरअसल ये ठप्पा नहीं दाग है जो मुंबई पुलिस पर लग चुका है,

चित्र
ये क्वारंटीन का ठप्पा है... दरअसल ये ठप्पा नहीं दाग है जो मुंबई पुलिस पर लग चुका है, ये कालिख है जो महाराष्ट्र की सरकार ने खुद अपने मुंह पर पोती है, ये दास्तान है जो बताती है सुशांत के साथ क्या कुछ हुआ होगा । .. ये IPS विनय तिवारी की कलाई है  जिस पर BMC ने जबरन ठप्पा लगा कर क्वारंटीन कर दिया है क्यूंकि वो सुशांत के हत्यारों को तलाशने पटना से मुंबई पहुंचे हैं। .. .. कातिल इस बार सात कुओं में जाकर छिप जाएं लेकिन उनका नकाब उतरेगा क्यूंकि सवाल हमारी अगली पीढ़ी के भविष्य का है।  #Justice4Sushant #StandwithBiharPolice

सुरों के शहंशाह मोहम्मद रफ़ी की 40वें पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

चित्र
मोहम्मद रफ़ी (24 दिसंबर 1924 - 31 जुलाई 1980) एक भारतीय पार्श्व गायक थे।  उन्हें भारतीय उपमहाद्वीप के सबसे महान और सबसे प्रभावशाली गायकों में से एक माना जाता है। रफ़ी उनकी आवाज़, बहुमुखी प्रतिभा और रेंज के लिए उल्लेखनीय थे; उनके गीत तेज़ पेप्पी नंबरों से लेकर देशभक्ति के गानों तक,  बेहद रोमांटिक गानों की उदास संख्या, कव्वालियों से लेकर ग़ज़लों और शास्त्रीय गीतों तक में शामिल थे। उन्हें अपनी आवाज़ को एक अभिनेता के व्यक्तित्व और शैली के लिए ढालने की क्षमता के लिए जाना जाता था, फिल्म में स्क्रीन पर गीत को लिप-सिंक करते हुए। उन्हें छह फिल्मफेयर पुरस्कार और एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। 1967 में, उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। २००१ में, रफ़ी को हीरो होंडा और स्टारडस्ट पत्रिका द्वारा "बेस्ट सिंगर ऑफ़ द मिलेनियम" के खिताब से सम्मानित किया गया था। 2013 में CNN-IBN के पोल में रफ़ी को हिंदी सिनेमा की सबसे महान आवाज़ के लिए वोट दिया गया था।

कैमूर में कोरोना से दरोगा की मौत, ग्रामीणों ने शव को दफनाने से किया इनकार।

चित्र

जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने मोहनियाँ में किया निरीक्षण।

चित्र
जिले में  कोरोना वायरस के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के उद्देश्य  से  अनुमंडल अस्पताल मोहनिया, कल्याण छात्रावास, मोहनिया एवं सदर अस्पताल, भभुआ स्थित जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया l वर्तमान में भूपेश गुप्त महाविद्यालय, भभुआ में संक्रमित मरीजों को आइसोलेशन हेतु रखा जा रहा है परंतु कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों  की संख्या में लगातार वृद्धि होने के कारण कल्याण छात्रावास, मोहनिया में 50 बेड तथा सदर अस्पताल, भभुआ स्थित जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र में 50 बेड ऑक्सीजन सिलेंडर सहित आइसोलेशन की व्यवस्था की जा रही हैं l  हमारा उद्देश्य जिले में संक्रमित हो रहे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना और उन्हें जल्द से जल्द ठीक करना है l Information & Public Relations Department, Government of Bihar

26 जुलाई 2020 को भारत कारगिल विजय दिवस की 21 वीं वर्षगांठ मना रहा है ।

चित्र
२१ वाँ कारगिल विजय दिवस २०२०: कोरोनोवायरस महामारी के कारण, इस वर्ष समारोह के मौन रहने की संभावना है। 26 जुलाई को भारत कारगिल विजय दिवस की 21 वीं वर्षगांठ मना  रहा है । 1999 में इस दिन, भारत ने सभी उच्च चौकियों पर सफलतापूर्वक कमान संभाली। कारगिल विजय दिवस 2020: उद्धरण / देशभक्ति उद्धरण 1. "मैं एक सिपाही हूं। मैं वहीं लड़ता हूं जहां मुझे बताया जाता है, और मैं जहां लड़ता हूं वहां जीतता हूं।" 2. "या तो मैं तिरंगा फहराने के बाद वापस आऊंगा, या मैं इसमें लिपटा हुआ वापस आऊंगा लेकिन मैं निश्चित रूप से वापस आ जाऊंगा।" - कैप्टन विक्रम बत्रा 3. "यदि मैं अपने खून को साबित करने से पहले मौत को मारता हूं, तो मैं कसम खाता हूं कि मैं मौत को मार डालूंगा।" - लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे 4. विजय सस्ते में नहीं मिलती, हमें कुछ बायर्स को भी ले जाना पड़ा ... भारत के शहीदों को श्रद्धांजलि। " - अमितेश सोढिया 5. "जहाँ तक मुझे पता है, वह अपने सपने में मेरी चूड़ियों की खनक सुन रही होगी, नवविवाहित लड़की गिड़गिड़ा रही थी। बहुत कम वह जानती थी कि बहादुर सैनिक का कान गोलियों की आव...

21/07/2020 सूचना और जन-सम्पर्क विभाग, बिहार की आज की प्रमुख खबरें

चित्र
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को लेकर सरकार द्वारा सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। राज्य के सभी अनुमंडलों में एंटीजन टेस्टिंग की सुविधा प्रारंभ कर दी गयी है। साथ ही सभी महत्वपूर्ण अस्पतालों में सहयोग के लिए एडमिनिस्ट्रेटिव टीम तैनात की गयी। यह मल्टी डिसिप्लीनरी टीम है, जिसमें प्रशासन और हॉस्पिटल के लोग हैं। इससे चिकित्सकों को सहयोग मिलेगा एवं अस्पतालों का प्रबंधन और अधिक बेहतर होगा एवं लोगों की शिकायतों का भी तत्काल निवारण किया जाएगा। इस सप्ताह के अंत तक सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी एंटीजन टेस्टिंग की सुविधा प्रारंभ कराने का लक्ष्य है ताकि कोई भी सिम्टोमैटिक व्यक्ति बिना किसी समस्या के अपनी इच्छानुसार निःशुल्क जांच करा सके।   👉 नेपाल एवं गंडक नदी के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के मद्देनजर संभावित बाढ़ की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आपदा प्रबंधन विभाग एवं सभी संबंधित जिलाधिकारियों को पूरी तरह अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि गंडक नदी के जलश्राव वाले क्षेत्रों के निचले इलाकों में ...

बिहार के पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन के निधन।

चित्र
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल और बिहार के पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि लालजी टंडन एक लोकप्रिय राजनेता, कुशल प्रशासक व प्रख्यात शिक्षाविद थे। उनके निधन से राजनीति, सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। सी.बी.पासवान ब्यूरो चीफ IGTN INDIA TEAM कैमूर

बनारस... ये वो जगह है जहाँ पर इंसान बड़े से बड़े सपने को जलते हुए, मिट्टी में खाक होते हुए देखता है...

चित्र
मुझे नहीं पता कि तुम किस शहर में रहते हो, किसी दिन बैग में एक-काद कपड़े रख के निकल पड़ो बनारस। कहतें हैं कि मुम्बई मायानगरी है जहाँ छोटे-छोटे इंसानों के बड़े बड़े सपने पूरे हुए हैं! पर बनारस... ये वो जगह है जहाँ पर इंसान बड़े से बड़े सपने को जलते हुए, मिट्टी में खाक होते हुए देखता है... एक चद्दर रख लेना साथ में या फिर बनारस सिटी स्टेशन के बाहर से 10 रुपये में बिकने वाली पन्नी ले लेना और पहुँच पड़ना सीधे मणिकर्णिका। ये वो जगह है जहां इंसानी लाशों के जलते हुए उजाले में सिर्फ और सिर्फ सच्चाई दिखाई देती है। एक रात के लिए भूल जाना कि तुम्हारे क्रेडिट कार्ड के लिमिट कितनी है, तुम्हारे डेबिट कार्ड में कितने पैसे पड़े हैं जिन्हें तुम अभी निकाल के 5 स्टार होटल बुक कर सकते हो, भूल जाना अपने पैरों में पड़े हुए जूते की कीमत या कलाई में टिक-टिक करती हुई घड़ी की कीमत और पन्नी बिछाकर बैठ जाना एक कोने में और देखना चुप चाप वहाँ का तमाशा। तुम्हें सिर्फ और सिर्फ सच दिखाई देगा। तुम देखोगे की कैसे वो लोग जिन्होनें अपनी जिंदगी सबकुछ भूलकर अपने सपनों को पूरा करने में बिता दी कैसे यहाँ औंधे मुँह पड़े हैं। वो लोग जो जिनक...

कैमूर /मोहनिया : सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर से युवक की मौत | बाइक चालक हुआ घायल|

चित्र
कैमूर जिला के मोहनिया nh2 पर  भिट्टी  गांव के पास ट्रक चालक ने जाम लगने की वजह से ट्रक खड़ा कर चाय पीने के लिए सड़क पार  कर लाइन होटल पर  जा रहा था इसी दौरान बाइक की चपेट में आ गया जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया तथा  जिसका इलाज अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में कराया गया. जानकारी के मुताबिक आपको बता दें कि मृत युवक की पहचान अभी नहीं हुई है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ अस्पताल भेज दिया गया है तथा शव को पहचान के लिए 72 घंटे के लिए रखी जाएगी | मोहनियाँ से सुनील कुमार सेठ की रिपोर्ट।  IGTN INDIA TEAM -KAIMUR.

फोर्ड कम्पनी के मालीक अल्फ्रेड फोर्ड ने हिन्दू धर्म अपनाया।

चित्र
अमेरिका की मोटर कम्पनी #फ़ोर्ड को कौन नही जानता है ?  फोर्ड कम्पनी के मालिक #अल्फ्रेड_फोर्ड ने विधिवत हिन्दू-धर्म अपनाकर हिन्दू-संस्कृति पर रिसर्च के लिये 250 करोड़ रु #चंदा दिया है। वो भारत में विश्व का सबसे बड़ा #हिंदू_मंदिर बनाने के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं ।  हिंदू धर्म अपनाने के बाद अल्फ्रेड फोर्ड ने अपना नाम बदलकर #अमरीश_दास रख लिया है तथा उनकी पत्नी का नाम शर्मिला है । श्रोत सोशल मीडिया